देहरादून

शिक्षक समाज का मार्गदर्शक, उनका सम्मान हम सभी का दायित्व : डॉ. स्वामी एस. चंद्रा

देहरादून। राजपुर रोड स्थित वेगा ज्वेलर्स के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षकों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं अखिल भारतीय पुरोहित महासंघ, उत्तराखंड प्रांत के प्रांत संयोजक डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में बाल संस्कार केंद्र से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहे शिक्षक शामिल हुए। वेगा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर हरीश मित्तल एवं श्रीमती प्रेरणा मित्तल ने डॉ. स्वामी एस. चंद्रा का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े शिक्षकों को एक साथ सम्मानित कर शिक्षक दिवस पर एक सुंदर गुलदस्ता तैयार किया गया है। ऐसे आयोजन उन शिक्षकों के सम्मान का माध्यम हैं, जो बिना किसी दिखावे के पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
समारोह को मनोरंजक बनाने के लिए तंबोला, तोल-मोल के बोल, प्रश्नोत्तरी, अनुभव साझा करने, गीत एवं कविता जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान आरआईएमसी कॉलेज से उत्तम कुमार दलवी, बृजेन्द्र सिंह चौहान, खुशी राम एवं आर. तमिल सेक्विन, तुलाज से संदीप गौतम, शिक्षण इंस्टीट्यूट से महावीर सिंह कोटवाल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय से रोशनी इष्टवाल, रेनू असवाल, अनीता नेगी एवं अंजली सेठी, डॉल्फिन इंस्टीट्यूट की पूर्व कला विशेषज्ञ ज्योति जौहर, एसजीआरआर से बीना शर्मा तथा सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं विमला ढौंडियाल एवं प्रतिमा शाही को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा बाल संस्कार केंद्र से रीता नेगी, सुनीता कुमारी, निशा कुमारी एवं अंकिता कुमारी तथा सिलाई केंद्र से रिंकी देवी को अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वेगा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर हरीश मित्तल ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में शिक्षा, ज्ञान और समर्पण की भावना को हमेशा मजबूत बनाए रखना आवश्यक है। वहीं श्रीमती प्रेरणा मित्तल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपांशु मित्तल, दीपक शेहरावत, मीनू गुप्ता, शालिनी, निकिता, रणजीत सिंह, सौरभ, मयंक, राज श्रीवास्तव एवं मोहन ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, जिसका उपस्थित लोगों ने आनंद लिया।