Uttarakhand

ऑपरेशन प्रहार में करोड़ों की ठगी का शातिर फरार अभियुक्त गिरफ्तार

रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मुरादाबाद से करोड़ों की धोखाधड़ी का वांछित आरोपी सलीम अहमद उर्फ हाफिज सलीम को गिरफ्तार कर लिया। 2024 से फरार चल रहे इस 65 वर्षीय शातिर पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त सलीम अहमद पुत्र कल्लू खां, निवासी वार्ड नंबर 20, तिकोनिया बस स्टैंड, ठाकुरद्वारा, एसएस मेडिकल एजेंसी, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) है। कोतवाली ट्रांजिट कैंप में दर्ज मुकदमा  नंबर 315/2024 धारा 420, 409, 120बी आईपीसी एवं धारा-3 उत्तराखंड निक्षेपक अधिनियम-2005 के तहत ज्ञानेश पाठक आदि के खिलाफ वांछित था।एसपी नगर और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व वाली टीम ने एक मई को ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद से उसे दबोच लिया। विवेचक उ.नि. प्रकाश चंद्र और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मेडिकल जांच के बाद अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज किया गया है। इस सफलता से जनपद में अपराधियों में दहशत फैल गई है।

Shubham Mishra