देहरादून

मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून, 2 अक्टूबर 2025

  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदशमी पर्व के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा महोत्सव व रावण दहन में प्रतिभाग किया।
  • मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीराम से स्वस्थ, सुखी व समृद्ध जीवन का आशीर्वाद मांगा।
  • उन्होंने कहा कि दशहरा केवल पुतला दहन का पर्व नहीं, बल्कि बुराइयों को त्यागकर सत्य, धर्म और मानवता की राह पर चलने का संकल्प लेने का अवसर है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि रावण के पास अपार शक्ति और संपत्ति होने के बावजूद वह अहंकार और अधर्म के कारण पराजित हुआ। यह पर्व हमें यह सीख देता है कि अहंकार और अन्याय का अंत निश्चित है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी समाज में अनेक रूपों में मौजूद “रावणों” का अंत करना आवश्यक है।

सरकारी योजनाएं और प्रधानमंत्री के संकल्प पर मुख्यमंत्री के विचार

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने केदारनाथ धाम से कहा था कि “21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा”, इसे साकार करने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं बल्कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, पर्यटन, उद्योग, कृषि व स्वरोजगार के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी से उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बनेगा।
  • मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सफल बनाने में उत्तराखंड महत्वपूर्ण योगदान देगा।

जीएसटी फैसले पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के हालिया जीएसटी फैसले से देशभर के व्यापारियों व उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ मिलेगा।
  • दीपावली से पहले व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए यह एक बड़ा तोहफा है।
  • उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने व आमजन को सुविधा देने में अहम भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री का आह्वान

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रदेशवासी मिलकर प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करें और उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य बनाएं।
  • उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेशवासियों के जीवन को सुखद, समृद्ध और उज्ज्वल बनाने का कार्य करती रहेंगी।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के “विकल्प रहित संकल्प” की दिशा में सरकार निरंतर कार्यरत है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजानदास, श्रीमती सविता कपूर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Uma Shankar Kukreti