विजयदशमी पर रावण दहन कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक शिव अरोड़ा
रुद्रपुर। विजयदशमी पर्व पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रमों में विधायक शिव अरोड़ा शामिल हुए। उन्होंने खेड़ा स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर और एलायंस कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर रावण के पुतले को अग्नि के हवाले किया।
विधायक ने इस अवसर पर कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व है, जो हमें प्रभु श्रीराम के आदर्श पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से समाज में छुपी रावण स्वरूप बुराइयों को समाप्त करने की अपील की।शिव अरोड़ा ने कहा कि जैसे भगवान राम ने लंका विजय के बाद अयोध्या लौटकर रावण का अंत किया, वैसे ही हमें भी अपने जीवन और समाज से बुराइयों का अंत करना होगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम की अद्भुत लीलाओं से हमें सीख मिलती है कि बुराई से लड़कर सत्य और धर्म के मार्ग पर डटे रहना ही जीवन का उद्देश्य होना चाहिए।अवसर पर विधायक ने क्षेत्रवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएँ दीं और प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि उनकी कृपा क्षेत्र पर बनी रहे तथा रुद्रपुर विकास की राह पर आगे बढ़े।इस अवसर पर मुकेश पाल, संतोष पाल, तरुण दत्ता, सुरेश कोली, पिंटू पाल, राजेश डाबर, राजकुमार चौधरी, मनोज मदान, हरनाम चौधरी, राजकुमार मुंजाल, मयंक कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
