Saturday, July 27, 2024
Latest:
देहरादून

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के द्वारा भगवान परशुराम चौक नेहरू कालोनी में मूर्ति स्थापना हेतु चबूतरे का निर्माण व भूमि पूजन का कार्य आरम्भ किया गया।

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा आज दिनांक 21-4-24 रविवार चैत्र मास शुक्ला पक्ष की त्रियोदशी को *भगवान परशुराम चौक नेहरू कालोनी देहरादून पर* मुर्ती स्थापना हेतु चबूतरे का निर्माण का भूमि पूजन कर कार्य आरम्भ किया गया।
प्रातः 9:30 बजे पंडित लवमोहन शर्मा जी ने समिति संरक्षक श्री लालचंद शर्मा जी, श्री पवन शर्मा जी, श्रीमती आभा बड़थवाल जी, समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, सचिव रूचि शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश महासचिव डॉ अजय वशिष्ठ,जिला देहरादून अध्यक्ष अनुराग गौड़, महासचिव संजय मिश्रा व एस के शर्मा, मंजू शर्मा जी से भूमि पूजन करवा भगवान परशुराम चौक के पार्क पर भगवान परशुराम जी की मुर्ती स्थापना हेतु आधार शीला रखी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लालचंद शर्मा जी ने कहाँ की देवभूमि की राजधानी देहरादून मे भगवान परशुराम जी का यह प्रथम चौक समिति के अथक प्रयास से अस्तित्व मे आ रहा है हम सभी के मंगल की कामना करते हुए यह चौक समाज को समर्पित करेंगे।
केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा की कुछ कारणों से आज के भूमि पूजन की व्यवस्था मे सूक्ष्म से बदलाव किया गया और नियत समय पर भूमि पूजन हेतु पूजा आरम्भ की गई आज ब्राह्मण समाज के लिए गर्व का क्षण है काफी प्रयासों से जगद्गुरु पदमविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी के आशीर्वाद व भगवान राम की कृपा से गत वर्ष मई माह मे समिति के माध्यम से आयोजित भव्य श्री राम कथा के मंच पर भगवान परशुराम जी के चौक की रुपरेखा तैयार हुई। प्रदेश मे मुखिया व देहरादून नगर प्रमुख ने स्वामी जी का आग्रह स्वीकार करते हुए फवारा चौक नेहरू कालोनी को भगवान परशुराम जी की समर्पित करते हुए भगवान परशुराम चौक घोषित किया। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने भी पार्क का स्थान प्रतिमा हेतु उपलब्ध करवाया। समिति ने एम डी डी ए से आग्रह किया है की इस पार्क का नाम भगवान परशुराम वाटिका कर इस कार्य को पूर्णता प्रदान करने मे सहयोग करे।
समिति द्वारा दिनांक 10 मई 2024 अक्षय तृतीया चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव पर एक भव्य कार्यक्रम के साथ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का लोकार्पण किया जायेगा।
आज के कार्यक्रम मे लालचंद शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, रूचि शर्मा, पवन शर्मा, आभा बड़थवाल, अनुराग गौड़, संजय मिश्रा, डॉ अजय वशिष्ठ, एस के शर्मा, मंजू शर्मा, वासु वशिष्ठ, रामगोपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, रजत शर्मा, शतानन्द शर्मा, अभय उनियाल, डी के शर्मा, शुक्ला जी, राकेश पंडित, आचार्य शशिकांत दुबे, विवेक कौशिक, सुरेश शर्मा, उमेश कुमार त्रिपाठी, एस डी बेलवाल, डी सी डबराल, वी के नोटियाल,वी एम उनियाल, विवेक, सुरेश कुमार आदि सम्मलित रहे।

 

*अरुण कुमार शर्मा*
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति (रजि.)
7017613485
9897408425

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *