यमकेश्वर :- कल श्री महेंद्र राणा ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल ने बीजेपी में शामिल होकर यमकेश्वर की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। साफ छवि, विकास की रुपरेखा खींचने में सदैव आगे रहने वाले , महिलाओं व गरीब , बुजुर्गों की समस्याओं पर ध्यान रखते कई अनगिनत कार्य करने वाले महेंद्र राणा कल अपने 100 से ज्यादा पंचायत सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में शामिल हुए।
हालांकि 8 महीने पहले ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर अपने क्षेत्र में ही सामाजिक कार्यो में सक्रिय थे।
पिछली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा उनकी अनदेखी की गई अगर पार्टी द्वारा टिकिट दिया जाता तो यमकेश्वर में कांग्रेस की जीत पक्की थी। लेकिन कांग्रेस ने अपने ही पावँ कुल्हाड़ी मार ली थी।
राणा जी चर्चाओं में तभी से आ गए थे जब द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख बनते ही मुख्यालय का कायाकल्प किया।
उन्होंने अपने ही नही दूसरे ब्लॉक के जरूरतमंदों तक का भी ध्यान रखा और उनकी सहायता की।
उनके प्रयासों से द्वारीखाल में निर्मित बीडीसी हाल किसी आधुनिक 3 स्टार सिनेप्लेक्स से कम नहीं है।
अत्याधुनिक भवन का निर्माण ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र राणा की कार्यशैली को दर्शाता है।
महेन्द्र राणा ने कहा कि यह कार्य अंतिम नहीं है, भविष्य में अनगिनत विकास कार्य मैं अपने क्षेत्र की जनता को समर्पित करूंगा।
उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है।
मैं किसी का विपक्षी व प्रतिद्वंदी नहीं हूं। मेरा कर्म एवं धर्म अपने देश व अपने क्षेत्र की सेवा करना और सामाजिक स्तर के कार्यों में सहयोग करना है।
ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचा चुके हैं सड़क
बताते चलें कि महेंद्र राणा के द्वारीखाल प्रमुख बनने से पहले ब्लॉक मुख्यालय सड़क से कुछ ऊंचाई पर स्थित था। ऐसे में अपने काम के लिए आने वाले लोगों को अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर मुख्यालय तक पैदल ही जाना पड़ता था। जब राणा यहां के प्रमुख बने तो उनकी नजर सबसे पहले इसी समस्या पर पड़ी और प्रमुख के रूप में शपथ ग्रहण करने के शुरुआती तीन तीन माह में ही उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय तक सड़क पहुंचाने में सफलता पाई
यही नहीं यहां उन्होंने एक बड़ा ग्राउंड भी निर्मित कराया, जिससे यहां बड़े समारोह भी आयोजित किए जा सकें। वर्षों से लटके पड़े इन कार्यों को चुटकी में हल करवाने वाले महेंद्र राणा की कार्यशैली का द्वारीखाल वासी लोहा मान गए थे और इसकी गूंज तब पूरी यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सुनाई दी थी कि द्वारीखाल में कोई ऐसा प्रमुख आया है,
जिसने सबसे पहले और कम समय में ब्लॉक मुख्यालय तक सड़क पहुंचा दी है। बस यहीं से श्री राणा के विकास कार्यों का अनवरत सिलसिला चल पड़ा।
दो बार रह चुके हैं कल्जीखाल के प्रमुख
बताते चलें कि महेंद्र राणा इससे पूर्व कल्जीखाल विकासखंड के दो बार प्रमुख रह चुके हैं। उनके द्वारा कल्जीखाल ब्लॉक मुख्यालय में बनाई गई चमचमाती शानदार बिल्डिंग का आज हर कोई लोहा मानता है। लगातार तीन बार पंचायतराज सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित महेंद्र राणा के विकास कार्यों को देखते हुए महेंद्र राणा को भारत सरकार द्वारा लगातार तीन बार पंचायतराज सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वाकई यह प्रतिष्ठित पुरस्कार किसी कर्मयोगी को ही मिल सकता है।
यमकेश्वर क्षेत्र के 1500 से अधिक जरूरतमंद छात्रों को ले चुके हैं गोद
प्रमुख महेंद्र राणा पूरे यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अब तक 1500 से अधिक जरूरतमंद छात्रों को गोद ले चुके हैं। अब इन छात्रों की अध्ययन सामग्री, ड्रेस, फीस, जूते आदि जरूरत वाली चीजें उपलब्ध करवाने का जिम्मा उन्होंने अपने कंधों पर लिया है, जिसका वे बखूबी पालन कर रहे हैं।