पहाड़ का ट्री मैन: 29 साल के चंदन नयाल ने 53 हजार पौधे लगाकर बनाया शानदार जंगल
ओखलकांडा ग्राम नाई के रहने वाले चंदन ने एक अनोखी मिशाल पेश की है
प्रकृति से प्यार करने वाले चंदन नयाल ने 2012 में बांज के पेड़ों की अहमियत समझी। तब से अब तक वो बांज के 53 हजार पौधे खुद लगा चुके हैं, जबकि करीब 60 हजार पौधे उन्होंने लोगों के सहयोग से लगाए।
29 साल के चंदन ओखलकांडा के ग्राम नाई के तोक चामा में रहते हैं। वो पर्यावरण बचाने के साथ ही जल संरक्षण में अहम योगदान दे रहे हैं। चंदन कहते हैं कि साल 2012 में उन्होंने बांज के पेड़ लगाने शुरू किए। अब तक 400 स्कूलों में जागरूकता अभियान चला चुके हैं।