यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल थलनदी गेंद मेले में उदयपुर ने जीत दर्ज की*
उषा भट्ट जी सामाजिक कार्यकर्ती हमारे यमकेस्वर के बुंगा गाऊँ से है और कार्य क्षेत्र ऋषिकेश ,यमकेस्वर उत्तराखंड है आज मेला कमेटी थलन्दी ने मुख्य अतिथि के तौर पर भट्टजी को आमंत्रित किया था ओर उषा भट्ट जी के कर कमलों द्वारा गेंद मेले का सुभारम्भ किया
यमकेश्वर के थलनदी गेंद मेले का समापम आज किया गया।
यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूरी ने मेले का शुभारम्भ किया,
लगभग 150 वर्ष पुराना ऐतहासिक और संस्कृतिक धरोहर के रूप में मनाया जाने वाला मेला हर वर्ष मकर सक्रांति के दिन अजमेर औऱ उदयपुर पट्टी के बीच गेंद के रूप में खेली जाती है। निर्णायक समय में जिस पक्ष के हिस्से में गेंद जाती है उस पक्ष को विजयी माना जाता है। बीते वर्ष ही मुख्यमंत्री ने थलनदी मेले को राजकीय मेला घोषित किया था।
सैलजा सामाजिक समिति पौड़ी ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया, हास्य कलाकार राजेश जोशी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, इसके अलावा भी स्थानीय लोगों ने अपनी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में गेंद मेला समिति के अध्यक्ष अनिल नेगी, योगी आदित्यनाथ जी के पिताजी श्रीआनंद सिंह बिष्टजी, ज्येष्ठ प्रमुख दिनेस भट्ट,जिला पंचायत गुमालगांव विनोद डबराल,जिला पंचायत उमरोली आरती गौड़,ब्लॉक प्रमुख दुगड्डा रुचि कैंतुरा,स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष विस्वजीत नेगी,गढ़सलान विकास समिति की जिला प्रभारी उषा भट्ट,सक्षम जिलाध्यक्ष कपिल रतूड़ी,विजय लखेड़ा, कस्याळी प्रधान मीना बिष्ट,अनिता देवी, सुनीता रावत आदि मुख्य रूप से शामिल थे।