Uncategorized

 उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने आज डोईवाला के राजीव नगर में गौ सेवा सदन का उद्घाटन किया।

 

उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने आज डोईवाला के राजीव नगर में गौ सेवा सदन का उद्घाटन किया।

यूकेडी नेता सेमवाल ने कहा कि गाय की सेवा करने से मानसिक और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है, इसके अलावा कई प्रकार के रोग भी दूर होते हैं।

गौ सेवा सदन के संचालक पेशकार गौतम ने बताया कि डोईवाला में घूमती बेसहारा और अनाथ गाय की सेवा करने के उद्देश्य से गौ सेवा सदन की स्थापना की गई है। यहां पर बीमार और लावारिस छोड़ दी गई गायों की सेवा की जाएगी।
यह गौसदन “गौमाता सेवा ट्रष्ट” द्वारा संचालित किया जा रहा है।
इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने जनसेवा के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर यूकेडी नेता धर्मवीर गुसाईं, दीप पांडे, रेखा प्रजापति, अशोक तिवारी आदि दर्जनों पदाधिकारी तथा स्थानीय जनता शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *