22 मार्च 2024, भिकियासैण, अल्मोडा।
मकसद संस्था, ग्राम कड़ाकोट पोस्ट भिकियासैण, जनपद अल्मोड़ा उत्तराखण्ड के तत्वाधान में संस्कृति निदेशालय देहरादून उत्तराखण्ड के सहयोग से उत्तराखण्ड की पारम्परिक होली पर आधारित ‘‘होलिकोत्सव-2024‘‘ का आयोजन ग्राम कड़ाकोट पोस्ट भिकियासैण जनपद अल्मोड़ा उत्तराखण्ड में श्रीमती हेमा बिष्ट सचिव के निर्देश न में तथा श्रीमती पुष्पा बिष्ट के सहायक निर्देशन में किया गया।
होलीकोत्सव को आयोजनपद दिनांक 21 एवं 22 मार्च 2024 को किया गया। दो दिवसीय होलिकोत्सव में संस्था के अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह द्वारा कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया। वरिष्ठ लोक कलाकार सिरोमणी भतरौजी द्वारा हारमोनियम पर तथा ढोलक पर पुष्पा बिष्ट एवं मंजू रावत ने सर्व प्रथम षिवजी को दाता विघ्न विनाशन, दूसरी होली नदी यमुना के तीर कदंब चढ कान्हा एजाए रहा बासुरिया की प्रस्तुति दी। हेमा बिष्ट द्वारा राजा दशरथ द्वार मची होली गाकर महिलाओं ने पारम्परिक होली गीतों की सुन्दर श्रखलाबद्ध तरीके से प्रस्तुति दी। श्रीमती पुष्पा बिष्ट एवं हंसी बिष्ट द्वारा सुमिरो सीता राम की से होली गीतों की प्रस्तुति दी वही शिरोमणी भतरौजी द्वारा जल कैसे भरू जमुना गहरी और सिद्व को दाता विघ्न विनासन गीत गाकर होलिकोत्सव मे रंगों संग नृत्य भी किया गया। श्रीमती देवकी देवी एवं पूजा ने होली गणपति को भज लीजे मनवा गीत गाये वही होलिाकोत्सव में हेमा बिष्ट ने कहा कि शास्त्रीय और गीतों की विविधता उत्तराखण्ड की होली को विशिष्टता प्रदान करती है। कुमाऊॅनी होली कुमाऊॅ की अनमोल सांस्कृतिक विरासतों में एक है। वही होलिकोत्सव में अध्यक्ष मनोहर सिंह बिष्ट ने सभी होलियारों को रंगों के त्योहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि फाल्गुनी रंग में रंगी वासंती मदकता से सरोबोर उत्तराखण्ड आभा देशभर में बेजोड है। उन्होने कहा कि गायन-वादन में पहाड की मूल सुगंध साफ महसूस की जा सकती है।
द्वितीय दिवस होलीकोतसव में महिलाओं ने उत्तराखण्ड के पारम्परिक झोडे प्रस्तुत किये सर्व प्रथम खोल दे माता खोल भवानी धार म का वाड वही महिलाओं ने खड़ी होली में जै बोलो यशोदा नन्दन की सुन्दर प्रस्तुति दी। होलिकोत्सव में हेमा बिष्ट, पुष्पा बिष्ट, जयंती देवी, हंसी देवी, गंगा देवी, मंजू रावत, दीपा बिष्ट, शांति रावत, किरन, चम्पा, देवकी, पूजा, पदमा देवी, भगवती देवी, आषा देवी, मनोहर सिंह, जीवन सिंह बिष्ट, कुबेर सिंह बिष्ट, प्रकाष रावत,श्री मंयक सिंह बिष्ट होलियार उपस्थित रहे।