यमकेश्वर पोड़ी गढ़वाल -विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ यमकेश्वर भाजपा के मंडल के कार्यकर्ताओ ने लोकडाउन का पालन कर अलग अलग जगहों पे विरक्षा रोपण का कार्य किया ,
यमकेश्वर भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन बडोला की अगुवाई में यमकेश्वर भाजपा के कार्यकर्तओं ने विश्व पर्यावरण के मौके पे विरक्षा रोपण किया ,
इस मौके पे नितिन बडोला ने कहा कि इंसानों ने विकाश ओर आराम दायक जिंदगी के लिए पर्यावरण के साथ बहुत खिलवाड़ किया जिसके फलस्वरूप आज पूरे विश्व मे पर्यावरण संकट खड़ा हो गया है।
अलकेश कुकरेती ने कहा की कोरोनॉ संकट ने प्रकर्ति को स्वयं संतुलन बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा, आज के युग मे हम विकाश की दौड़ में प्रकर्ति को नुकसान पहुँचा रहे है , विकाश के लिए लागातर जंगल कट रहे है ओर विकाश की अंधी दौड़ में हम प्रकर्ति से विमुख होते जा रहे है। आज पर्यावरण दिवश है तो हम सबको पर्यावरण को बचाने के लिए एक साथ आना होगा,
यमकेश्वर में भाजपा कार्यकर्तओं द्वारा एलोवेरा, गिलोय, नींबू, आम , सहित काफी पेड़ो का रोपण जगह जगह किया गया।
इस दौरानविश्व पर्यावरण दिवस पर मौजूद थे नितिन बडोला मंडल अध्यक्ष, अलकेश कुकरेती,अमर देव भट्ट, धीरेन्द्र कुकरेती , मनोज खाती, सौरव , धर्मवीर पंवार, श्रीधर प्रसाद, राजकुमार, सहित काफी लोगो ने विरक्षा रोपण किया।