कोटद्वारपौड़ीयमकेश्वर

यमकेश्वर की नेटवर्क समस्या केंद्र तक पहुंची, सांसद अनिल बलूनी ने उठाया मुद्दा

पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार
यमकेश्वर क्षेत्र में लंबे समय से बनी मोबाइल नेटवर्क समस्या को जिला पंचायत सदस्य बचन सिंह बिष्ट “गांवबासी” द्वारा अनिल बलूनी के माध्यम से पवित्र मार्गेरिटा के संज्ञान में लाया गया।


उन्होंने बताया कि यमकेश्वर विकास खंड के अधिकांश गांवों में नेटवर्क की स्थिति बेहद खराब है, जिससे जीओ टैगिंग, श्रमिकों की हाजिरी, ऑनलाइन पढ़ाई और सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। सीएससी केंद्रों में भी धीमे नेटवर्क के कारण आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
👉 सबसे बड़ा उदाहरण मल्ला बनास क्षेत्र का है, जहां जोगीयाणा गांव में बीएसएनएल का टावर पिछले करीब 12 वर्षों से खड़ा है लेकिन आज तक चालू नहीं हो पाया। यदि यह टावर चालू हो जाए तो डांडा मंडल क्षेत्र की लगभग 35 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
इस संबंध में कई बार शिकायतें भी की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस टावर के चालू होने से मल्ला बनास, किमसार, कसाण, तल्ला बनास, जोगीयाणा, रामजीवाला, मरोड़ा, दिवोगी, ताल, धारकोट, गड़कोट, अमोला, ताछला, देवराना, गुंडी, रणचूला, कांडा, नौगांव, हीराखाल, तिमली, सिलसारी, उड्डा, बुकंडी सहित दर्जनों गांवों में नेटवर्क व्यवस्था सुधर सकती है।
सांसद अनिल बलूनी ने इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिस पर केंद्रीय मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि अब इस दिशा में जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य बचन सिंह बिष्ट को माननीय मंत्री एवं सांसद को मंच पर पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने का अवसर भी प्राप्त हुआ।
वहीं, पासपोर्ट सेवा केंद्र के खुलने से कोटद्वार, दुगड्डा, द्वारीखाल, लैंसडाउन और यमकेश्वर सहित आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

Uma Shankar Kukreti