कालशी– कालशी क्षेत्र में आज एक क्रेन दुर्घटना ग्रस्त हो चुकी जिसमे सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गई । करीब 13:30 बजे थाना कालसी को सूचना प्राप्त हुई कि जुड्डो के पास यमुनोत्री मार्ग पर एक क्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उक्त सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष कालसी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तो यमुनोत्री मार्ग पर जुड्डो से करीब आधा कि0मी0 आगे एक क्रेन संख्या UK 07 BZ 4862 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में यमुना नदी के किनारे पड़ी हुई थी। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त क्रेन नैनबाग टिहरी से एक बोलेरो वाहन को टोह करके ला रही थी, जिसमे 03 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना स्थल पर एक व्यक्ति वाहन से छटक कर मुख्य मार्ग से करीब 50 मीटर नीचे पड़ा हुआ था, जिसे पुलिस द्वारा स्थानीय व्यक्तियों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया तथा उपचार हेतु नजदीक अस्पताल भिजवाया गया।
क्रेन सवार अन्य दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों के शव को खाई से निकालकर विकासनगर मोर्चरी में भिजवाया गया है, उक्त क्रेन अशोक क्रेन सर्विस ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून की थी। क्रेन संचालक व मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा चुका है, जिनके आने पर पंचायत नामा/ पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।