Uttarakhand

oplus_0

रुद्रपुर। बंगाली समाज के लोगों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिले में रह रहे बंगला भाषी बच्चों को शिक्षा और छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे बच्चों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।

धरने के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ सभी भाषाई वर्गों को मिलना चाहिए, लेकिन बंगला भाषी बच्चों को इससे वंचित किया जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि भाषा की समस्या के कारण बच्चों को लिखाई-पढ़ाई में भी दिक्कत आ रही है। इससे कई बार बच्चे पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जल्द ही बंगला भाषी बच्चों को छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षिक सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। ज्ञापन के दौरान विकास विश्वास,संजय, आशुतोष, गौतम धरामी आदि लोग मौजूद रहे

Shubham Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *