Uttarakhandदेहरादूनपौड़ी

जनपद पौड़ी के तलसारी में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, आरोपित युवक हिमांशु चमोली गिरफ्तार

सिर्फ पर बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या करने वाले युवक ने वीडियो में हिमांशु पर लगाए ठगी के गंभीर आरोप

पौड़ी:  आज सुबह लगभग नौ बजे कोतवाली पौड़ी में सूचना मिली कि जनपद पौड़ी के ब्लॉक तलसारी गांव निवासी 32 वर्षीय युवक जितेन्द्र कुमार ने आज तड़के 4 बजे स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही कोतवाली पौड़ी पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक यूनिट की टीम को भी मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के साथ साथ पुलिस टीम द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इस प्रकरण के सम्बन्ध में कोतवाली पौड़ी में मुकदमा दर्ज कर पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा सभी आवश्यक तथ्य एवं साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपित युवक को भी पूछताछ हेतु पुलिस अभिरक्षा में लिया है।

वीडियो: भाजयुमो प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली गिरफ्तार, युवक की आत्महत्या से जुड़ा मामला

 गुरुवार को आत्महत्या से जुड़ा एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया। जिसमें युवक ने पहले वीडियो बनाकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर बार बार पैसे ठगने का आरोप लगाया और फिर सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला के कोठारी मोहल्ला निवासी जितेंद्र नेगी (मूल निवासी तलसारी, पो. गिरगांव, जनपद पौड़ी) ने कल श्रीनगर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो में जितेंद्र नेगी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता हिमांशु चमोली ने उससे करोड़ों रुपए की ठगी की, जिससे परेशान होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा।

ठगी के आरोपों का पूरा विवरण : मृतक जितेंद्र नेगी ने अपने वीडियो में किया दावा

हिमांशु चमोली ने उससे समय-समय पर लाखों रुपए के मोबाइल फोन अपनी पत्नी और भाई के नाम पर लिए।

जमीन दिलाने के नाम पर भी उससे लाखों रुपए ऐंठे गए।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डोईवाला निवासी युवक जितेंद्र नेगी ने आत्महत्या से पूर्व जमीन की खरीद-फरोख्त संबंधी विवाद का उल्लेख किया है। वीडियो में उसने हिमांशु चमोली नामक व्यक्ति का नाम लिया है।

इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। वीडियो में हिमांशु चमोली को मुख्यमंत्री का OSD बताए जाने का दावा किया गया है, किंतु फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह भ्रामक और असत्य साबित हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय में इस नाम का कोई OSD नियुक्त नहीं है और न ही इस संबंध में कोई सरकारी आदेश अथवा नियुक्ति पत्र जारी हुआ है।

भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि यदि कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय या पार्टी के नाम पर धन का लेन-देन करता है, तो पैसा देने वाले को भी संपूर्ण सत्यापन एवं जांच-परख करना आवश्यक है। बिना तथ्य जाने किसी के बहकावे में आना व्यक्तिगत भूल है, और ऐसे मामलों से सभी को सतर्क रहना चाहिए।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष और कुछ तथाकथित youtubers इस संवेदनशील विषय को भी सस्ते राजनीतिक लाभ का माध्यम बना रहे हैं और जनता को भ्रमित करने और मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय पर निराधार आरोप लगाना विपक्ष की केवल और केवल घटिया राजनीति है।

जनता से अपील है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें। इस प्रकार की झूठी और भ्रामक सूचनाएँ फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Uma Shankar Kukreti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *