योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक
योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक
पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।
माताजी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने शोक संदेश में कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होते हैं। मां का संसार से विदा होना परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
उन्होंने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा योगी आदित्यनाथ सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
ॐ शांति।

