*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी शोक जताया*
• *यमकेश्वर स्थित पंचुर गांव पहुंचकर अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की*
*
यमकेश्वर / ऋषिकेश/ देहरादून: 20 नवंबर।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने आज अपराह्न पौड़ी जनपद के यमकेश्वर स्थित मुख्यमंत्री के पैतृक गांव पंचुर पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए तथा पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मां का सानिध्य और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। माता को खोने का दुःख अत्यंत गहरा और अपूरणीय है, जिसकी भरपायी कभी संभव नहीं है। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने भगवान बदरीविशाल तथा बाब केदारनाथ से दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

