देहरादून

आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ग्राफिक एरा की ‘कौशल ज्योति छात्रवृत्ति योजना’ शुरू

देहरादून। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा “कौशल ज्योति छात्रवृत्ति योजना” संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रोफेशनल कोर्स कराने के साथ प्रति छात्र ₹60,000 तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।


योजना के अंतर्गत दो वर्षीय डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग (कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन एवं सिविल इंजीनियरिंग) तथा एक वर्षीय होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। होटल मैनेजमेंट कोर्स में 6 माह कक्षा शिक्षण और 6 माह औद्योगिक प्रशिक्षण भी शामिल है।
ग्राफिक एरा ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं से इस योजना का लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 1800-890-6027, 1800-270-1280
🌐 वेबसाइट: www.geu.ac.in⁠� | www.gehu.ac.in⁠�
नोट: प्रवेश एवं पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ग्राफिक एरा की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

Uma Shankar Kukreti