देहरादून

रुद्रप्रयाग निरीक्षण के दौरान हादसा: विशेष सचिव पराग धकाते गंभीर रूप से घायल, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश रेफर

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष सचिव व आईएफएस अधिकारी पराग धकाते रुद्रप्रयाग में सरकारी निरीक्षण के दौरान एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार निरीक्षण स्थल पर वे घोड़े से अचानक नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय स्वास्थ्य दल ने प्राथमिक उपचार प्रदान किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आज उनका ऑपरेशन निर्धारित है।

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों, सहकर्मियों और परिजनों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Uma Shankar Kukreti