Lifestyleदिल्ली

Android यूजर्स के लिए बड़ी खबर: Google ला रहा 5 नए फीचर्स, Gemini Live से लेकर Find Hub तक होंगे कई बड़े बदलाव

नई दिल्ली। Google ने Android यूजर्स के लिए पांच नए फीचर्स की घोषणा की है। इनमें Google Messages, Gemini Live और Find Hub में किए गए अहम अपडेट शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने Motion Assist नाम का नया फीचर भी पेश किया है, जो सफर के दौरान होने वाली मोशन सिकनेस यानी उल्टी या चक्कर जैसी परेशानी को कम करने में मदद करेगा।
Google के मुताबिक, इनमें से कुछ फीचर्स उपलब्ध हो चुके हैं, जबकि कुछ को जल्द ही चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जाएगा।
1. Motion Assist से सफर में कम होगी मोशन सिकनेस

(Image credit: Google)
(Image credit: Google)

Google का नया Motion Assist फीचर चलती कार, बस, ट्रेन या नाव में स्क्रीन देखने के दौरान होने वाली मोशन सिकनेस को कम करने के लिए बनाया गया है।
यह स्क्रीन पर छोटे-छोटे बबल्स का एक ओवरले दिखाता है, जो वाहन की गति के अनुरूप चलते हैं। इसका उद्देश्य आंखों और शरीर के बीच गति को लेकर होने वाले अंतर को कम करना है, ताकि यूजर्स सफर के दौरान पढ़ने, ब्राउजिंग करने या वीडियो देखने में कम असहज महसूस करें।
यूजर्स इसे ऑटोमैटिक रूप से चालू करने के साथ Quick Settings में भी जोड़ सकेंगे। इसके अलावा बबल्स के आकार, रंग और पारदर्शिता को भी कस्टमाइज किया जा सकेगा।
2. Google Messages में आएंगे Chat Themes

(Image credit: Google)

Google Messages में अब यूजर्स अपने चैट को ज्यादा व्यक्तिगत बना सकेंगे। कंपनी ने कस्टम चैट वॉलपेपर और थीम का विकल्प देना शुरू कर दिया है।
इससे यूजर्स अपनी पसंद के मुताबिक बातचीत की स्क्रीन को अलग लुक दे सकेंगे। खास बात यह है कि किए गए ये बदलाव केवल संबंधित यूजर को ही दिखाई देंगे। सामने वाले व्यक्ति की चैट में इसका असर नहीं पड़ेगा।
3. Google Messages में Google Keep का इस्तेमाल

(Image credit: Google)

Google ने Google Keep को Google Messages के साथ जोड़ने की शुरुआत भी कर दी है।
अब चैट के दौरान किसी नोट या लिस्ट को शेयर किया जा सकेगा और उस चैट में शामिल लोग उसे अपडेट भी कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर दोस्तों या परिवार के साथ किराने की सूची बनाना, छुट्टियों की योजना तैयार करना या किसी कार्यक्रम के लिए जरूरी चीजों की सूची साझा करना आसान हो जाएगा।
यह फीचर अब रोलआउट होना शुरू हो गया है।
4. Find Hub में अब याद रखेगा आपका सामान

(Image credit: Google)

Google का Find Hub जल्द ही ऐसा फीचर पाने वाला है, जिसमें यूजर्स अपने सामान की लोकेशन को Gemini की मदद से सेव कर सकेंगे।
मसलन, आप Gemini से कह सकते हैं—
“याद रखो कि मैंने अपना पासपोर्ट बेडरूम की टेबल की नीचे वाली दराज में रखा है।”
बाद में जब पासपोर्ट की जरूरत होगी तो Gemini से पूछा जा सकता है कि वह कहां रखा है। इसके अलावा Find Hub में आने वाले Remembered Items टैब के जरिए भी सेव की गई जानकारी देखी जा सकेगी।
यह सुविधा Android 16 और उसके बाद के वर्जन वाले फोन में उन देशों में उपलब्ध होगी जहां Gemini और Find Hub की सेवाएं उपलब्ध हैं।
5. Gemini Live में Guided Vision

(Image credit: Google)

Google Gemini Live में एक नया Guided Vision फीचर भी ला रहा है। इसमें Gemini आपके फोन के कैमरे के जरिए आसपास की चीजों को देखकर उनके बारे में ऑडियो के जरिए मार्गदर्शन दे सकेगा।
यह सुविधा छोटे अक्षरों को पढ़ने, किसी लेबल की जानकारी समझने या कम रोशनी वाले रेस्तरां में मेन्यू पढ़ने जैसे कामों में उपयोगी हो सकती है।
यह फीचर Android 9 और उसके बाद के वर्जन वाले फोन में Gemini उपलब्ध देशों में जल्द रोलआउट किया जाएगा।
Android में लगातार बढ़ रहा AI और स्मार्ट फीचर्स का दायरा
Google के इन नए अपडेट से साफ है कि Android में अब केवल ऑपरेटिंग सिस्टम के बड़े वर्जन अपडेट का इंतजार किए बिना भी नए फीचर्स लगातार जोड़े जा रहे हैं। खास तौर पर Gemini को Android के अलग-अलग हिस्सों से जोड़ने पर कंपनी का फोकस बढ़ता दिखाई दे रहा है।
इन पांच अपडेट में जहां Motion Assist रोजमर्रा की परेशानी को कम करने की कोशिश करता है, वहीं Gemini और Find Hub जैसे फीचर्स Android फोन को यूजर की जरूरतों के हिसाब से ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बनाने की दिशा में कदम हैं।