Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून पंहुचे बीजेपी के कार्यकारी राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा कार्यकताओं ने किया स्वागत

देहरादून- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह साढ़े आठ बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी थे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत विधायक खजान दास, दर्जा धारी नरेश बंसल, विनय गोयल, बलजीत सिंह सोनी आदि ने उनका  स्वागत किया।

जेपी नड्डा जौलीग्रांट एयरपोर्ट के अंदर बने गेस्ट हाउस में रुके हैं। जलपान के बाद लगभग वह देहरादून के लिए रवाना हुए। वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं में भारी उत्साह और जोश है। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने नड्डा का स्वागत किया। डोईवाला चौक, हर्रावाला चौक व रिस्पना पुल पर भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। वह सुबह साढ़े ग्यारह बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां नड्डा का ढोल दमाऊ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की । वही उन्होने प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को भी कसौटी पर परखा ।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *