मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने IASSI के 24वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने IASSI के 24वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ
सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी नवाचार पर बोले सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज इंडियन एसोसिएशन ऑफ सोशल साइंस इंस्टीट्यूशंस (IASSI) के 24वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार पर्यावरणीय संतुलन, सतत विकास और स्थानीय आजीविका को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी — इन तीनों के संतुलित समन्वय के साथ प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर विशेष बल दे रही है ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार और आर्थिक विकास दोनों को गति मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सस्टेनेबल टूरिज्म, ग्रीन एनर्जी और क्लाइमेट रेजिलिएंस को नीति निर्माण की मुख्य धारा में शामिल किया है। उनके अनुसार उत्तराखंड आज पूरे देश के लिए संतुलित विकास और पर्यावरण संरक्षण का एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
