करनपुर में गंदी हरकत करते हुए युवती का पीछा करने वाले क़ो दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।
महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील देहरादून पुलिस
सरेराह युवती का पीछा कर अश्लील हरकतें करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 18-01-2026 को वादिनी द्वारा कोतवाली डालनवाला में एक लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि दिनांक 17-01-2026 की रात्रि में ओल्ड डालनवाला रोड पर जाते समय एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका पीछा किया गया तथा उनके साथ अश्लील हरकतें की गईं।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डालनवाला में धारा 74/75(2)/78(2)/79/296(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं उसके आसपास आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई।
सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
करनजीत सिंह
पुत्र: स्व० संतोष सिंह
निवासी: 203, ओल्ड डालनवाला, करनपुर, देहरादून
उम्र: 25 वर्ष
