देहरादून

“सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” के मूल मंत्र को धरातल पर उतार रही दून पुलिस

यातायात नियमों के उल्लंघन पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

तेज रफ्तार व गलत दिशा में वाहन चलाने पर बीएनएस की धाराओं में दर्ज हुआ अभियोग

देहरादून | थाना नेहरू कॉलोनी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के सख्त निर्देशों के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दून पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यातायात नियमों की अवहेलना के गंभीर मामलों में अब केवल चालानी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि सीधे अभियोग पंजीकृत किए जा रहे हैं।
दिनांक 27 जनवरी 2026 को थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान फव्वारा चौक के पास विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही दो स्कूटियों को पुलिस टीम द्वारा रोका गया। जांच के दौरान वाहन चालकों से गलत दिशा में तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के संबंध में पूछताछ की गई, जिस पर वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
पुलिस जांच में पाया गया कि दोनों वाहन चालक सार्वजनिक मार्ग पर तेज गति, गलत दिशा एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर न केवल स्वयं, बल्कि आमजन के जीवन को भी खतरे में डाल रहे थे। उक्त कृत्य से किसी व्यक्ति को शारीरिक क्षति अथवा गंभीर सड़क दुर्घटना घटित होने की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा दोनों स्कूटियों को मौके पर ही सीज किया गया।
इस संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0 37/26, धारा 281 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में यातायात नियमों के उल्लंघन पर केवल मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की जाती थी, किंतु अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार गंभीर यातायात उल्लंघनों में सीधे अभियोग दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
वाहन चालक एवं सीज वाहन का विवरण:
01. कार्तिक शर्मा
पुत्र: पवन कुमार शर्मा
निवासी: फेरूपुर रामखेड़ा, धनपुरा, पथरी, हरिद्वार
स्कूटी संख्या: UK-08 PD-8757
02. शिव कुमार
पुत्र: केदारनाथ
निवासी: सिरमौर मार्ग, लोहारवाला कैंट

Uma Shankar Kukreti