दिल्ली से भागकर आई नाबालिग बहनों को दून पुलिस ने सकुशल परिवार से मिलाया
अगर पुलिस समय पर न पहुंचती तो हो सकता था बड़ा खतरा…
देहरादून | दिनांक: 26 मार्च 2026
दून पुलिस की तत्परता से तीन नाबालिग बहनें सकुशल परिजनों को सौंपी गईं
महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील दून पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए दिल्ली से देहरादून पहुंची तीन नाबालिग सगी बहनों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना मिली कि रिस्पना पुल के पास तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध अवस्था में घूम रही हैं। सूचना पर तत्काल महिला पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन वहां बच्चियां नहीं मिलीं। इसके बाद चीता पुलिस की मदद से तलाश शुरू की गई।
तलाश के दौरान तीनों बच्चियां विधानसभा तिराहा के पास मिलीं, जिन्हें सुरक्षा के मद्देनज़र थाने लाया गया। पूछताछ में पता चला कि तीनों सगी बहनें हैं और अपने परिजनों से नाराज होकर दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र से देहरादून आ गई थीं।
पुलिस द्वारा तुरंत दिल्ली के सदर बाजार थाने से संपर्क किया गया, जहां इन बच्चियों की गुमशुदगी दर्ज पाई गई। इसके बाद परिजनों से संपर्क कर उन्हें देहरादून बुलाया गया।
देहरादून पहुंचे परिजनों को तीनों बच्चियां सकुशल सुपुर्द कर दी गईं। बच्चियों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने दून पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
👮♀️ पुलिस टीम:
उ0नि0 नीलम पंत
कांस्टेबल अनीशा भट्ट
