कोटद्वारपौड़ीयमकेश्वर

यमकेश्वर में चुनावी तैयारियां तेज, 94 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त होंगे

 

यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल):
आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी, यमकेश्वर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 36-यमकेश्वर में कुल 94 बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए जाएंगे।
इस संबंध में 24 मार्च 2026 को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें तथा संबंधित बीएलओ (BLO) के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। साथ ही साप्ताहिक बैठकों में भागीदारी सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
इस विषय पर अगली बैठक 27 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय यमकेश्वर में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति अपेक्षित है।

Uma Shankar Kukreti