Uncategorized

मुस्लिम कॉलोनी में दो पक्षो में झगड़ा के बाद भारी पथराव

देहरादून पटेल नगर क्षेत्र में मुस्लिम कॉलोनी में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चला आ रहा है जो आज मारपीट में तब्दील हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया।

पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में दिन में हुआ झगड़ा रात तक पथराव में बदल गया।पुलिस ने समय से मामला समझते हुए ततपरता दिखा दी और मौके पर पहुंचकर लोगो को फटकार कर अलग किया।

मुस्लिम कॉलोनी में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया।दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया।

पुलिस के मुतबिक आजाद कॉलोनी में रहने वाले वाजिद और इसरार के पक्ष के बीच दोपहर में विवाद हुआ था।

एक पक्ष ने तहरीर दी थी। रात्रि में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और विवाद हो गया।

दोनों ने एक दूसरे को पथराव कर दिया। बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *