कोटद्वार बृहस्पतिवार को देर सायं तक चली कोटद्वार कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय ठेकेदार धर्मशाला में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कल दिनांक 22 -7 -2023 को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में कोटद्वार पहुंच रही ‘उत्तराखंड स्वाभिमान न्याय यात्रा’ के सफल सम्पादन पर विचार विमर्श किया गया, साथ ही यात्रा में प्रतिभागिता, महानगर क्षेत्रांतर्गत यात्रा मार्ग और ‘सिद्धबली बेंकठ हाल’ की आम सभा की ब्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। यात्रा में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, पूर्व गढवाल सांसद प्रत्याशी मनीष खण्डूरी , पूर्व विधायक प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं रावत आदि सम्मिलित होंगें। आज बैठक महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, ओमप्रकाश कोटला (जिलाध्यक्ष SC प्रकोष्ट) सुधा असवाल (महानगर अध्यक्ष) श्रीमती नीलम रावत (प्रदेश सचिव म.कां) बरिष्ट उपाध्यक्ष- के यस चौहान, रमेश चन्द्र खंतवाल, राजेन्द्र सिंह रावत, पूरन चन्द्र, बीरेंद्र सिंह रावत, नईम अहमद, जितेन्द्र बिष्ट, सतेंद्र सिंह बिष्ट, नसीम अहमद, गोपाल सिंह गुसांई, तीरथ सिंह रावत, विनोद रावत, राजेन्द्र सिंह, कृष्ण चन्द्र खंतवाल, अमितराज सिंह, बीरेन्द्र सिंह रावत, पार्षद- सूरज कांति, प्रेम अमोला, मनोज रावत, देवेंद्र नेगी, विजय नेगी, राजा आर्य, जावेद, मनोज रावत आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बलबीर सिंह रावत ने किया।
दिनांक 22 – 7 – 2023 को कांग्रेस पार्टी की उत्तराखंड ‘स्वाभिमान न्याय यात्रा’ का मार्ग विबरण
दिनांक- 22- 07- 2033 1- पूर्वान्ह 10.30 बजे प्रदेश अध्यक्ष मा0 करन माहरा का चिलरखाल ( जयदेवपुर सिगड्डी ) कोटद्वार आगमन, स्वागत 2 – चिलरखाल – जयदेवपुर- झण्डीचौड । 3 – झण्डीचौड से किशनपुरी- कलालघाटी- कण्वाश्रम- मवाकोट। 4 – मवकोट से मोटाढाक – दुर्गापुर- निम्बूचौड 5 – निम्बूचौड- से कोटद्वार नगर। 6 – सिद्धबली बैंक्विट हाल में जन सभा।