Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडक्राइमटिहरी गढ़वाल

विवाहिता की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत,मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

टिहरी गढ़वाल– उत्तराखंड के टिहरी में जाखणीधार ब्लॉक के पिपोला गांव में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। राजस्व पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी है। बेटी की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। मृतका की तीन माह की एक बेटी है।

पिपोला गांव निवासी जीत सिंह की पत्नी वंदना देवी (22) का शव बीती 9 बजे घर के अंदर पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक भूपेंद्र असवाल मौके पर पहुंचे।

रात 10.30 बजे लगभग गहड़ गांव से मृतका का पिता लक्ष्मीनाथ  भी पिपोला गांव पहुंचे। तब तक शव को रस्सी से नीचे उतारकर बेड पर रखा हुआ था। पंचनामा भरकर राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेज दिया है।
मृतका के पिता लक्ष्मीनाथ की ओर से बालगंगा तहसील में दी गई तहरीर में  बताया कि वंदना की शादी जनवरी 2019 में हुई थी। उसकी तीन माह की एक बेटी है। उन्होंने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। तहरीर में कहा गया है कि उसका पति, सास और ससुर अक्सर उसे परेशान करते थे।

बालगंगा के तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि महिला की मौत की जांच की जा रही है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *