Uncategorized

बीजेपी के वरिष्ठ नेता हेमन्त बहुखण्डी ने  गढ़वाल में मनाए जाने वाला प्रशिद्ध पर्व इगास की सभी क्षेत्र वाशियों को सुभकामनाये दी,


यमकेश्वर -: बीजेपी के वरिष्ठ नेता हेमन्त बहुखण्डी ने  गढ़वाल में मनाए जाने वाला प्रशिद्ध पर्व इगास की सभी क्षेत्र वाशियों को सुभकामनाये दी,

उन्होंने  राज्य में रह रहे बिहार वाशियों को  छट पूजा की भी बधाई दी, ओर राज्य सरकार द्वारा इस पर्व पर छुट्टी की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि हमारे बिहार के भाई बन्धुओ का राज्य के प्रति ओर लगाव बढ़ेगा और आपसी भाई चारा ओर मजबूत होगा,

उत्तराखंड के गढ़वाल छेत्र में बग्वाल दीपावली के ठीक 11 दिन बाद ईगास मनाने की परंपरा है। दरअसल ज्योति पर्व दीपावली का उत्सव इसी दिन पराकाष्ठा को पहुंचता है, इसलिए पर्वों की इस शृंखला को ईगास-बग्वाल नाम दिया गया।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्रीराम के वनवास से अयोध्या लौटने पर लोगों ने कार्तिक कृष्ण अमावस्या को दीये जलाकर उनका स्वागत किया था। लेकिन, गढ़वाल क्षेत्र में राम के लौटने की सूचना दीपावली के ग्यारह दिन बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी को मिली।
इसीलिए ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए एकादशी को दीपावली का उत्सव मनाया। दूसरी मान्यता के अनुसार दीपावली के समय गढ़वाल के वीर माधो सिंह भंडारी के नेतृत्व में गढ़वाल की सेना ने दापाघाट, तिब्बत का युद्ध जीतकर विजय प्राप्त की थी। दीपावली के ठीक ग्यारहवें दिन गढ़वाल सेना अपने घर पहुंची थी। युद्ध जीतने और सैनिकों के घर पहुंचने की खुशी में उस समय दीपावली मनाई थी।

आप सभी उत्तराखंड के भाई बहनों को उत्तराखंड के लोक पर्व ईगास की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *