मई में गलवान घाटी में चीनी सेनिको के साथ झड़प में घायल जवान शहीद , सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
हल्द्वानी:-गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल हुए उत्तराखंड के वीर जवान बिशन सिंह शहीद हो गए हैं। शहीद का आज रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी निवासी जवान हवलदार बिशन सिंह शहीद हो गए वर्तमान में वह हल्द्वानी के कामलुवागांजा में रहते थे। हवलदार बिशन सिंह की उपचारके दौरान मौत हुई।

गौरतलब है कि गलवान घाटी में मई माह में चीनी सैनिकों के साथ हुई धक्का-मुक्की के दौरान बिशन सिंह घायल हो गए थे, जिनका चंडीगढ़ में सैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा था।
शहीद का आज सैन्य सम्मान के साथ रानीबाग स्थिति चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शहीद बिशन सिंह को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई,
42 वर्षीय शहीद हवलदार बिशन सिंह 17 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान थे. लेह में तैनात बिशन सिंह चीनी सैनिकों के साथ हुई धक्का-मुक्की में घायल हो गए थे जिनका कुछ दिनों तक अस्पताल में इलाज चला, जिसके बाद उनको चंडीगढ़ सेना के अस्पताल में शिफ्ट किया गया जहां 14 अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
शहीद का आज यहां रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।