Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र 7 जनवरी को होगा आहूत

देहरादून– उत्तराखंड विधानसभा का सात जनवरी को विशेष सत्र आहूत होगा। विशेष सत्र सुबह 11 बजे से होगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने यह विशेष सत्र आहूत किया है। सचिव विधानसभा जगदीश चंद के मुताबिक, सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा का तृतीय सत्र चार दिसंबर को आहूत किया गया था, जो 10 दिसंबर को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया था।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार ने संविधान में दी गई व्यवस्था के अनुसार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए अगले 10 साल के लिए आरक्षण बढ़ाने की व्यवस्था की गई है। इसे सभी राज्यों की विधानसभाओं से पारित कराया जाना जरूरी है।

इसलिए एक दिन का विशेष सत्र उत्तराखंड विधानसभा में भी आहूत किया जा रहा है। जानकारी के अनु­ सार, केंद्र सरकार ने हाल ही में एससी व एसटी के लिए आरक्षण की अवधि को बढ़ाया है।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *