Uttarakhandगौचरचमोली

तनुज सजवाण गौचर ने उत्तराखंड बोर्ड मेरिट में पाई 22वीं रैंक

 

के एस असवाल

गौचर चमोली :  तनुज सजवाण गौचर ने उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य की मेरिट सूची में 22वीं रैंक हासिल की है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर के छात्र तनुज सजवान ने 500 में से 465 अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

गौचर नगर क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर का इस वर्ष परीक्षा परिणाम शानदार रहा। हाईस्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट का परिणाम 81 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसी बीच तनुज सजवाण गौचर की सफलता सबसे बड़ी उपलब्धि बनकर सामने आई है।

विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, आचार्य बंधुओं और अभिभावकों ने तनुज सजवान को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। छात्र की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बताया गया कि तनुज सजवाण गौचर मूल रूप से ग्राम सभा किलोंडी नारायण के निवासी हैं। उनके पिता कुलदीपक सिंह सजवान जल संस्थान गौचर में पिछले 25 वर्षों से संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। परिवार की मेहनत और छात्र की लगन ने यह सफलता दिलाई है।

परिजनों ने बताया कि तनुज ने बिना ट्यूशन पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनी है।

ग्राम प्रधान मीना देवी सजवान, पूर्व प्रधान दीपक असवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमिला देवी, डवल सिंह सजवान, राकेश सजवान, मोहन सिंह सजवान, महिपाल सिंह असवाल, नंदन सिंह असवाल, रमेश असवाल, दशरथ सिंह नेगी और महिला मंगल दल अध्यक्ष सहित कई लोगों ने तनुज सजवाण गौचर को बधाई दी।

इस सफलता ने साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर के होनहार

अन्य विद्यालयों का बोर्ड परीक्षा परिणाम भी रहा शानदार

गौचर और आसपास के क्षेत्रों के कई विद्यालयों का उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष उत्साहजनक रहा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर और जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ ने शानदार प्रदर्शन किया है।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ का शानदार प्रदर्शन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ में हाईस्कूल वर्ग में ऋषभ राणा ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। स्वर्ण पांडे ने 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान तथा आकाश बुटोला ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इंटरमीडिएट वर्ग में सुमित कुमार ने 89.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रियांशु राणा ने 87.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान और अभिनव भंडारी ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

विद्यालय के हाईस्कूल में 30 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से सफलता पाई, जबकि 16 विद्यार्थियों ने विशेष योग्यता प्राप्त की। इंटरमीडिएट में 34 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 12 विद्यार्थियों ने विशेष योग्यता के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।

गौचर गर्ल्स कॉलेज का भी शानदार परिणाम

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 98.03 प्रतिशत रहा। कुल 51 छात्राओं में से 50 छात्राएं सफल रहीं।

इंटरमीडिएट में कुल 58 छात्राएं सम्मिलित हुईं, जिनमें से 53 सफल रहीं। विद्यालय का इंटर परिणाम 91.38 प्रतिशत दर्ज किया गया।

प्रधानाचार्य सुमन ध्यानी शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट में महक परवीन ने 422 अंक (84.4%), दीपांशी ने 417 अंक, स्नेहा बिष्ट ने 415 अंक, स्नेहा नगवाल ने 407 अंक और स्मिता ने 404 अंक प्राप्त किए।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर में भी सफलता की चमक

नगरपालिका क्षेत्र गौचर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौचर का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट का परिणाम 81 प्रतिशत रहा। इसी विद्यालय के छात्र तनुज सजवाण ने उत्तराखंड बोर्ड मेरिट सूची में 22वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

जउमावि बमोथ का परिणाम भी शत-प्रतिशत

जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ का बोर्ड परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को बधाई दी।

शिक्षा जगत में खुशी की लहर

सभी विद्यालयों के उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अभिभावकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पूर्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी नगर पालिका अध्यक्ष सन्दीप नेगी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंजु बिष्ट , और चाचा प्रकाश सजवाण ने बधाई दी,

K. S. Aswal