Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडकोरोनादेहरादून

लॉक डाउन के उल्लंघन पर सख्त उत्तराखंड पुलिस ,अभी तक दो हजार से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज किये जा चुके है मुकदमें

देहरादून-उत्तराखंड में लॉकडाउन को लेकर पुलिस प्रदेश में चप्पे-चप्पे पर तैनात है। वहीं, कई जगह लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इसके चलते अभी तक प्रदेश में कुल 42 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं, 327 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, अशोक कुमार ने बताया कि लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन लोग बेवजह सड़कों पर निकल रहे हैं। ऐसे में पुलिस विभाग ने प्रदेश में अब तक कुल 2112 मुकदमे दर्ज किए हैं। वहीं, 9320 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक 23360 वाहनों का चालान भी किया है। इसके साथ ही 5104 वाहन सीज किए गए हैं। करीब एक करोड़ 15 लाख का शुल्क भी वसूला गया है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में लोगों से अपील है कि लॉकडाउन का पालन करें और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। सामूहिक नमाज पढ़ने या फिर रोजा इफ्तारी से बचें।

 

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *