Uttarakhand

पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार पर डीएम ने तेजी से काम पूरा करने के दिए निर्देश

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एयरपोर्ट निदेशक को बाउंड्री वॉल निर्माण को तेजी से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार की भूमि पर बचे हुए भवनों को शीघ्र तोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विद्युत लाइन शिफ्टिंग के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत, उप जिलाधिकारी और जीबी पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर तत्काल कार्यवाही करने को कहा। एयरपोर्ट क्षेत्र में आने वाले पेड़ों को काटने हेतु वन विभाग से समन्वय कर स्वीकृति प्राप्त करने के निर्देश भी दिए। सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने का आदेश दिया गया।बैठक में प्रभागीय वन अधिकारी यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, डीन जीबी पंतनगर विश्वविद्यालय बीएस चलाल, एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार, उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय, मुख्य कृषि अधिकारी व टीडीसी महाप्रबंधक डॉ. वीके यादव, पीडी एनएचएआई अंचल बंसल, अधिशासी अभियंता विद्युत राजीव चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे।

Shubham Mishra