Uncategorized

तीन महीने के बच्चे की मालिश के दौरान अचानक मौत से माँ ने खोया मानसिक संतुलन मृत बच्चे को लेकर दर दर भटकती रही

पानीपत,  साढ़े तीन महीने के मृत बेटे के साथ बेसहारा हालत में मिली महिला अब कुछ-कुछ अपने बारे में बताने लगी है। मानसिक रूप से तनाव में रही महिला ने बताया है कि वह सोनीपत के बड़ी एरिया में किराये पर रहती है। वह बच्चे को मालिश कर रही थी। पता नहीं क्या हुआ, एकाएक उसे लगा कि उसकी मालिश की वजह से बच्चे की हड्डी टूट गई। बच्चे में जान नहीं रही। उसका पति उसे पीटे नहीं, इसलिए वह घर से  निकल गई। कहीं लोग पति को ही दोषी न ठहराने लग जाएं, इसलिए घर से भाग गई। पानीपत में महिला ने घर का पता बताया तो सोनीपत की पुलिस को सूचित किया। बड़ी थाना स्टेशन से पुलिस टीम अब पानीपत पहुंची है। महिला का पति भी पानीपत पहुंच गया है।

तीन दिन पहले एक महिला समालखा के करहंस में मिली थी। उसकी गोद में साढ़े तीन महीने का मृत बच्चा था। समालखा पुलिसकर्मी सुखमपाल महिला को लेकर पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचे थे। महिला अपने और बच्चे के बारे में कुछ बता नहीं पा रही थी। तब उसे पानीपत के वन स्टाप सेंटर में पहुंचाया गया। दो दिन से महिला की काउंसिलिंग की जा रही थी। उसकी पहचान और पते के लिए इंटरनेट मीडिया पर भी फोटो डाले गए।

पानीपत के वन स्‍टाप सेंटर में काउंसलर के सामने बैठी महिला।

ओडिशा की है, सोनीपत में काम करता है पति

महिला का नाम रूनु बाला है। मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है। सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में किराये पर पति के साथ रहती है। यहां पर टोंटी बनाने वाली कंपनी में पति काम करता है। दोनों के ये पहली संतान थी।

घर से सौ रुपये लेकर निकली थी

महिला घर से महज सौ रुपये लेकर निकली थी। मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था। आटो रिक्शा से पानीपत के करहंस पहुंची। आटो रिक्शा वाले को पचास रुपये किराया था। दस रुपये खर्च हो गए। उसके पास चालीस रुपये मिले हैं। एक दिन पहले वह अपना नाम मंजू, पति का नाम चिंटू बता रही थी। उसका पति पानीपत पहुंचा और आधार कार्ड दिखाया। एएसआइ सुखमपाल ने जागरण को बताया कि रूनु बाला की हालत में अब कुछ सुधार है। उसे पति के साथ भेज देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *