Uttarakhand

सदर विधायक शिव अरोरा ने नवनियुक्त भाजपा जिला पदाधिकारियों का किया स्वागत

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने नवनियुक्त भाजपा जिला पदाधिकारियों का अपने कार्यालय में जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा हाल ही में जिला इकाइयों का विस्तार किया गया, जिसके अंतर्गत ऊधम सिंह नगर की नई टीम की घोषणा की गई।

इस अवसर पर विधायक अरोरा ने पदाधिकारियों का अंगवस्त्र और फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत जिला इकाई होती है, जिसके माध्यम से पार्टी का कार्य पूरे जिले में संचालित होता है। उन्होंने पदाधिकारियों को मिले दायित्व को गंभीरता से निभाने का आह्वान किया और कहा कि भाजपाई संगठन को मजबूत बनाने में सभी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि वह स्वयं बतौर जनप्रतिनिधि सदैव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब लगभग एक वर्ष से थोड़ा अधिक समय शेष है, ऐसे में सभी को सक्रियता से तैयारियों में जुटना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार भी उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।पदाधिकारियों ने भी विधायक के उत्साहवर्धन से संकल्प लिया कि वे पार्टी हित में सक्रिय भूमिका निभाकर दिए गए दायित्वों का निर्वहन करेंगे।स्वागत पाने वालों में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, शालनी बोरा, कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति, प्रमोद मित्तल, कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव, मीडिया प्रभारी विजय तोमर, सोशल मीडिया प्रभारी अक्षय गहलोत और आईटी संयोजक मानस जायसवाल शामिल रहे।इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, सांसद प्रतिनिधि अनुभव चौधरी, श्वेता मिश्रा, राधेश शर्मा, मनोज मदान, राजेश जग्गा, धीरेश गुप्ता, गिरीश पाल, मुकेश पाल, हरीश भट्ट, जगदीश विश्वास, मनदीप वर्मा, दीपक गोस्वामी, मयंक कक्कड़, सुनील यादव, विकास सागर, एमपी मौर्य, मुकेश रस्तोगी, राजेंद्र राठौर, मोहित कक्कड़, देवी मंडल, रचित सिंह, राजकुमार कोली, चंदा कोली, राज कोली, जीतेन्द्र संधू, जीतेन्द्र मौर्य, निमित्त शर्मा, डंम्पी चोपड़ा, कमल पाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shubham Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *