देहरादून -: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देहरादून पहुंच गई हैं। इस मौके पर उनके स्वागत के लिए आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सभी सांसद, व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और उनका स्वागत व अभिनंदन किया।
इस दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और जनजाति सांस्कृतिक टीम की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार का स्वागत किया गया। वह यहां महत्वपूर्ण बैठक करेंगी। जिसमें कई मुद्दों पर बात की जाएगी।
18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा। वहीं, 21 जुलाई को मतगणना की तारीख निर्धारित है। ऐसे में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू इन दिनों समर्थन जुटाने के उद्देश्य से राज्यों का दौरा कर रही हैं। इसी क्रम में वह सोमवार को देहरादून आईं हैं। वह सुबह 10 बजे देहरादून पहुंचीं। दून पहुंचने पर सर्वप्रथम द्रौपदी मुर्मू कचहरी परिसर में मौजूद शहीद स्मारक पर पहुंची और राज्य आंदोलन कें शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर पार्टी की ओर से स्वागत एवं अभिनन्दन किया जा रहा है ।
तय कार्यक्रम के अनुसार इसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों एवं विधायकों के लिए बैठक में भाग लेंगी। इसके लिए भाजपा के सभी 47 विधायकों के साथ ही लोकसभा के 5 व राज्यसभा के तीनों सांसदों को अनिवार्य रूप से मौजूद रहने को कहा गया है
बताया जा रहा है कि दोपहर में मुर्मू मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित सेफ हाउस में पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों से मुलाकात करेंगी। संसदीय कार्यमंत्री एवं वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बीजेपी के सभी 47 विधायकों और लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है। देहरादून वह भाजपा विधायकों और सांसदों के साथ बैठक करेंगी। जिसके बाद वह बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगी