Saturday, November 21, 2026
Uttarakhand

युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देना सराहनीय कदम : अमन कुकरेती

 

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट के प्रावधानों से युवाओं के भविष्य को मिलेगी नई दिशा

देहरादून/भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के भराड़ीसैंण सत्र में धामी सरकार द्वारा प्रस्तुत अनुपूरक बजट में युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और खेल सुविधाओं पर दिए गए ध्यान को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह-संयोजक अमन कुकरेती ने सराहनीय बताया है।

अमन कुकरेती ने कहा कि डिजिटल लर्निंग के लिए ₹200 करोड़, खेल विश्वविद्यालय के लिए ₹35 करोड़ और प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए ₹5 करोड़ का प्रावधान युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने, उन्हें आधुनिक शिक्षा और कौशल से जोड़ने तथा उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

अमन कुकरेती ने कहा, “हमारी सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड का युवा केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला और विकसित भारत के निर्माण में नेतृत्व करने वाला बने। युवाओं को सही अवसर, संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है।”

उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षा, कौशल विकास और खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे निवेश से प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।

— अमन कुकरेती
प्रदेश सह-संयोजक, भाजपा युवा मोर्चा, उत्तराखंड

#AmanKukreti #BJYM #Uttarakhand #PushkarSinghDhami #SupplementaryBudget #YouthEmpowerment #Bhararisain #उत्तराखंड