Saturday, November 21, 2026
Sports

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

गाड़ीघाट स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 प्रतियोगिताओं का आयोजन, प्रभु महतो और सोनिया बने महाविद्यालय चैंपियन

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, गाड़ीघाट में पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने की। इस दौरान आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह में कुल 15 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं।

100 मीटर दौड़ में दीपांशु और सोनिया ने मारी बाजी

100 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में दीपांशु ने प्रथम, अतुल रावत ने द्वितीय तथा अखिल रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा वर्ग में सोनिया प्रथम, आशी द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं।

भाला फेंक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

भाला फेंक प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में भावना ने प्रथम, आवर्ती ने द्वितीय तथा काजल थापानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में हर्ष कुमार प्रथम, सुनील साहनी द्वितीय और कपिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

प्रभु महतो और सोनिया बने महाविद्यालय चैंपियन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रभु महतो ने छात्र वर्ग में महाविद्यालय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि छात्रा वर्ग में सोनिया महाविद्यालय चैंपियन बनीं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित छात्र-छात्राएं हरिद्वार में आयोजित होने वाली अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने क्रीड़ा समारोह के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हीरा सिंह डुंगरियाल की सराहना की।

कार्यक्रम में प्रो. निरंजन शर्मा, प्रो. एससी नौटियाल, प्रो. आशा देवी, प्रो. प्रीति रानी, प्रो. ज्योति खरे, प्रो. इंदु तिवारी, डॉ. आरपी द्विवेदी, डॉ. अरविंद अवस्थी, डॉ. दीपक कुमार पांडे, डॉ. सूरत सिंह बलूड़ी, डॉ. मनीष डंगवाल, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. संदीप किमोठी, डॉ. दयाकिशन जोशी, डॉ. ऐश्वर्या राणा, डॉ. वर्षा सिंह, डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. हिना नौटियाल, डॉ. पवन भट्ट और डॉ. गीता सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।