आज उत्तराखंड के रुद्रपुर में भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसान महासभा आयोजित की गई जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा अपने समर्थकों व अन्य किसान नेताओं के साथ कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर शिरकत की। इस दौरान उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी द्वारा प्रदेश कांग्रेस किसानों का उन्हें पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
तीन महीने से ज़्यादा अवधि से राजधानी दिल्ली से सटे बोर्डरों पर बैठे हज़ारों किसानों का चेहरा बन चुके राकेश टिकैत द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ तीनो कृषि कानून को वापिस लेने को अपने हज़ारों किसान समर्थकों के साथ लगातर अपने लिए समर्थन जुटा रहे है।उस फेरिहत मे कांग्रेस पार्टी द्वारा भी प्रदेश में अलग अलग आंदोलन कर किसान आंदोलन को समर्थन दिया जा रहा है। वहीं प्रदेश किसान कांग्रेस कमिटी द्वारा आज रुद्रपुर में भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में राकेश टिकैत को उत्तराखंड कांग्रेस के किसानों द्वारा उनके आंदोलन में पूर्ण समर्थन जताया।इस दौरान उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री सुशील राठी ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया और हल देकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को सम्मानित किया। इस दौरान गुरनाम सिंह और डाक्टर कृष्णपाल सम्मानित किया
इस दौरान कार्यक्रम में किसान महापंचायत मे मुख्य रूप से उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू, अमरजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री अमन कुमार, प्रदेश महासचिव जगदीश सिंह महार, वरुण भाकुनी, गिरधर बम,राजीव ग्रोवर, रवि प्रकाश महासचिव गढ़वाल मंडल, प्रदेश प्रवक्ता कमान सिंह धामी, जिला अध्यक्ष नैनीताल मंगल सिंह धामी, बलवंत सिंह बोरा, आदि मौजूद रहे।