अपील
उत्तराखंड केसरी अपने पाठकों से अपील करता है कि उक्त सूचना को अपने अपने माध्यम से सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर कर दे।
देहरादून :- दुर्गेश थपलियाल पुत्र श्री धनीराम थपलियाल 1 सितंबर 2022 से घर से बिना बताये कहीं चला गया है। CCTV फुटेज में वह हरिद्वार बस अड्डे से बाहर आता दिखाई दिया। उक्त के सम्बन्ध में हमारे द्वारा नेहरू कालोनी थाना देहरादून में रिपोर्ट दर्ज की गयी है।
दिन 11 सितंबर 2022 को प्रातः 5.15 बजे हरिद्वार में बस अड्डे से बाहर आने के बाद वह हरिद्वार में किसी भी कैमरे में नजर नहीं आया। दुर्गेश घर से फोन ले गया था लेकिन सिम घर पर ही छोड़ गया था। दुर्गेश का फोन दि. 13/11/2022 को हरिद्वार में राजन नाम के लड़के के पास मिला। राजन ने बताया कि जिस लड़के के पास का यह फोन है वह डूब गया है। बाद में जब हमने फोन की Google हिस्ट्री देखी तो पता लगा कि फोन दि. 11/01/2022 को 8.30 AM तक चलता रहा। जबकि राजन का कहना है कि घटना लगभग 7 बजे प्रातः की है।
इन सब बातों को देखते हुये हम किसी नतीजे तक नही पहुंच पा रहे है। आज लगभग 3 माह का समय होने वाला है लेकिन के कुछ भी पता नही चल पाया है। हम लोग सभी जगह से गुमराह हो रहे है। मन में कई खयाल आ रहे है। पुलिस विभाग ने भी कोई नई पहल नहीं की ताकि किसी नतीजे पर पहुंचा जा सके।
घनी राम थपलियाला दून यूनिर्वसिटी रोड़ निकट बायपास पुलिस -चौकी देहरादून
Mo. No. 753507880/-